Monday, October 19th, 2026

आपदा पीड़ितों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसी ही प्रकरणों में जांजगीर चांपा जिले में पांच प्रकरणों में 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जांजगीर चांपा जिले की शिवरीनारायण तहसील के ग्राम करौद के गौरव वर्मा की पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से डभरा तहसील के ग्राम गोपालपुर के नरसिंह उराव, सक्ती तहसील के ग्राम चैराबरपाली के देवचरण की, मालखरौदा तहसील के ग्राम मिरौनी के युवयराज मरार और शिवरीनारायण तहसील के ग्राम मोहतरा के आशीष पटेल की सांप काटने से मृत्यु होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

#आपदा

Source : Agency

पाठको की राय